– 27 जनवरी संत शोभा यात्रा निकालने को लेकर हुई चर्चा
भिण्ड, 04 जनवरी। मालनपुर नगर के बृज पब्लिक स्कूल में रविवार 27 जनवरी को संत शोभा यात्रा निकालने को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पदाधिकारी द्वारा सर्व प्रथम भारत माता की तस्वीर पर माला अर्पण किया एवं दिव्य हनुमान चालीसा का सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उच्चारण किया गया। जिसमें विशिष्ट जिला गौ रक्षक प्रमुख जागेश्वर भारद्वाज द्वारा संतों की शोभायात्रा के विषय एवं अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड संयोजक सत्येंद्र जाट, बारहेत संयोजक रामलखन कौरव, मालनपुर खंड अध्यक्ष चंद्रभान गुरु, बजरंग दल वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में तहसीलदार लहचूरा सरपंच, धर्मवीर शर्मा पार्षद, सुरेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, विष्णु गौड़, सचिन शर्मा, मनोज शर्मा, लायकराम गौड़, धर्मेन्द्र गुर्जर, मनदीप जाट, सोनू जाट, अजय राठौर, अंकुर राणा, दीपेश सिक्का आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


