भिण्ड, 02 जनवरी। मालनपुर नगर में विचरण कर रहे गौवंश गायों को भीषण सर्दी से बचने के लिए राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की टीम ने गुड़ खिलाया एवं सड़क हादसे से बचने के लिए गले में चमकीले रेडियम बेल्ट बांधे।
इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, ऐसे में सर्दी के कारण गौवंशों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है, ऐसी गंभीर समस्या को देखते हुए नववर्ष 2026 के शुभारंभ पर मालनपुर नगर में जगह-जगह जाकर गौ माता को गुड़ खिलाकर सड़क हादसे से बचने के लिए रेडियम बेल्ट बांधे गए। इस गुड खिलाओ अभियान के तहत हर रोज गौवंश को गुड़ खिलाया जाएगा एवं उनके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दीपक रजक, उपाध्यक्ष सचिन राजपूत, महिला प्रकोष्ठ समाज सेविका प्रीति शर्मा, दीप्ती शर्मा, लक्ष्मी, अभिषेक गुर्जर, विनय गौड़ राज राठौर, कृष्ण शर्मा, राज भदौरिया, छोटू गुर्जर, एवं तमाम गौ सेवक उपस्थित रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


