मालनपुर, 01 जनवरी। मालनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र.13 में 21 वर्षीय युवक ने बुधवार रात कुंदे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक घर में अकेला था जिसकी सूचना पड़ोसियों से पुलिस को गुरुवार सुबह मिली। इसके बाद मालनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिसमें मृतक की पहचान विकास जाटव पुत्र कमलेश जाटव उम्र 21 वर्ष निवासी मालनपुर वार्ड क्र.13 के रूप में हुई है।
आस-पास के लोगों का कहना है कि मृतक मालनपुर से बाहर कामकाज करता था वह कुछ दिनों पहले ही अपने घर मालनपुर आया था और यहीं पर बेलदारी का काम कर रहा था। लेकिन अचानक ही इस तरह की घटना ने आश्चर्यजनक कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस द्वारा जांच पड़ताल कर बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


