भिण्ड, 31 दिसम्बर। धर्म और एकता के प्रतीक सकल हिन्दू समाज सम्मेलन के भव्य आयोजन की नींव बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ रखी गई। नगर के सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग एकत्रित हुए, जहां भक्तिमय माहौल के बीच आगामी सम्मेलन के लिए स्थल का पूजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर से हुई। यहां से समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट होकर भगवा झण्डे के साथ विशाल पैदल यात्रा के रूप में निकले। यह यात्रा नगर के मुख्य बाजार से होती हुई गुजरी, जहां जगह-जगह भगवा ध्वजों और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। यात्रा के माध्यम से समाज को संगठित होने और सम्मेलन में सहभागिता करने का संदेश दिया गया। भ्रमण के पश्चात यात्रा पुन: विद्यालय परिसर पहुंची, जहां विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से मंत्रोच्चार किया गया। इसके बाद सकल हिन्दू समिति के सदस्यों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने विधि-विधान के साथ कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मेलन संपूर्ण हिन्दू समाज की एकता का प्रतीक है। बुधवार के भूमि पूजन और पैदल यात्रा में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आगामी सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। समिति ने आगे भी इसी तरह के सहयोग और उपस्थिति की अपील की है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


