भिण्ड, 30 दिसम्बर.मनीष दुबे।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार पैन इंडिया इनवायरोमेंट लीगल लिट्सी एण्ड कम्यूनिटी प्रोटेक्शन इनटेटिव टायटल्ड ‘प्रोटेक्ट टूडे, सियोर टुमारो’ के अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के आदेशानुसार एवं न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुभूति गुप्ता के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत विलाव जिला भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सहायता अधिकारी जिविसेप्रा भिण्ड देवेश शर्मा ने की।
इस कार्यक्रम में पैन इंण्डिया इनवायरोमेंट लीगल लिट्सी एण्ड कम्यूनिटी प्रोटेक्शन इनटेटिव टायटल्ड ‘प्रोटेक्ट टूडे, सियोर टुमारो’ के माध्यम से प्रारंभ पहल के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया तथा उनमें यह विचार एवं भावना विकसित करने का प्रयास किया कि स्वस्थ रहने के लिए पर्यावरण की रक्षा करना कितना जरूरी है। जिस जगह हम रहते हैं, वहां पर्यावरण से जुड़ी हर चीज की देखभाल करना हर व्यक्ति का कर्तव्य होता है इसलिए हमें वृक्षों के काटने पर रोक लगानी चाहिए एवं समय-समय पर पौधारोपण करते रहना चाहिए। इसके अलावा ग्रामीणजन को नि:शुल्क विधिक सहायता, नेशनल लोक अदालत, मध्यस्थता योजना आदि नालसा एवं सालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरपंच राजकुमार दुबे, सचिव शेरसिंह यादव, सह सचिव पूनम शर्मा, पीएलव्ही भिण्ड ब्रजेन्द्र कुमार, आकाश उपस्थित रहे।


