भिण्ड, 30 दिसम्बर। मप्र जन अभियान परिषद गोहद के सेक्टर-5 अंतर्गत भावना प्रिंस शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति मौ द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन को लेकर बोरी बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा जल के संरक्षण, भू-जल स्तर में वृद्धि तथा ग्रामीण क्षेत्र में जल संकट के समाधान के प्रति जन जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम में जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया,ं विकास खण्ड गोहद के समन्वयक बृजेन्द्र शर्मा, जनप्रतिनिधि सचिव सुल्तान सिंह मौर्य, जमदारा सरपंच जितेन्द्र जाटव, बडेरा के पूर्व सरपंच गुप्ता जाटव विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इसके अलावा परमसुख कुशवाह, गोपाल सेन, जितेन्द्र गौड़, अरविन्द मौर्य, ओम कुशवाहा, जितेन्द्र सिंह यादव, सोनू चौहान, आगम जैन, सत्यपाल प्रजापति सहित प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने बोरी बंधन कार्य का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रकार के छोटे लेकिन प्रभावी प्रयासों से जल संरक्षण संभव है। उन्होंने जन सहभागिता से जल संवर्धन को अभियान का रूप देने पर जोर दिया तथा भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपील की।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


