– अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत फूप में कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे । भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष अटल स्मृति के तहत सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियां विकास और सेवा सुशासन के सम्मेलन अटेर विधानसभा क्षेत्र के फूप में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि संभागीय प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के विषय में कहा कि हम सब यहां एक ऐसे व्यक्तित्व को याद करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिनका नाम ही अपने आप में एक दृढ़ संकल्प, एक अटूट निष्ठा और एक महान विचार का प्रतीक है। मप्र सरकार के दो वर्ष प्रगति और विकास के वर्ष पर अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में मप्र ने प्रगति, पारदर्शिता और प्रदर्शन का एक नया मॉडल स्थापित किया है। उन्होंने वीर बाल दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि यह दिन सिख धर्म के दसवें गुरू गोविंद सिंह के दो छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को समर्पित है।
पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई को देश का बच्चा बच्चा पहचानता है, जिनका ग्वालियर और भिण्ड से पारिवारिक संबंध रहा है, जो हमारे लिए गौरव की बात है। अटलजी का एक-एक क्षण देश के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुण्य निरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण की कार्यशाला के निमित्त विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को कहा कि सभी कार्यकर्ता नाम जुड़वा कर अपने मतदान केंद्र को मजबूत बनाने का कार्य करें।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन जैन एवं आभार प्रदर्शन सुभाष मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कांकर, डॉ. रमेश दुबे, शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, कृष्णाकांता तोमर, रविसेन जैन, राजेन्द्र शर्मा राजे, देवेन्द्र सिंह भदौरिया उपेन्द्र राजौरिया, शैलेन्द्र पालीवाल, संतोष सिंह तोमर, मोनू भदौरिया, योगेन्द्र शर्मा, रायसिंह नरवरिया मंच पर विशेष रूप से मौजूद रहे।


