भिण्ड/ मौ 23दिसम्बर – कड़ाके की ठंड को देखते हुए मानवता ईश्वर के लिए कल्याण संस्था परिषद द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब, कमजोर, यतीम, बेसहारा एवं दिहाड़ी मजदूरों के लिए कंबल एवं गर्म कपड़ा वितरण अभियान की शुरुआत की गई। इस मानवीय अभियान की खास बात यह रही कि इसमें कई समाज सेबी और पत्रकार उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम को प्रशासनिक सहयोग और सामाजिक मजबूती मिली।संस्था द्वारा बताया गया कि इस भीषण सर्दी में सड़कों, झुग्गी-झोपड़ियों और अस्थायी बस्तियों में जीवन गुजार रहे लोगों को ठंड से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जो लोग सुरक्षित घरों में गर्म कपड़ों के साथ सोते हैं, उन पर यह नैतिक दायित्व बनता है कि वे ठंड से कांपते जरूरतमंदों के लिए आगे आएं।अभियान की शुरुआत सपेरा बस्ती एवं आदिवासी बस्तियों से की गई, जहां जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम में सहयोग पुलिस प्रशासन से एसडीओपी बलरामपुर विश्वदीप सिंह परिहार गुरदास सोही के द्वार भी भाग लिया गया और संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अब्दुल हमीद ने कहा कि यदि प्रशासन का थोड़ा सा सहयोग और सहभागिता इस प्रकार के अभियानों में मिल जाए, तो जरूरतमंदों तक मदद कहीं अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल राहत कार्य नहीं, बल्कि इंसानियत,
संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
मानवता ईश्वर के लिए कल्याण संस्था परिषद ने समाज के सभी सक्षम नागरिकों से अपील की कि वे आगे आकर इस सेवा कार्य में सहभागी बनें, ताकि इस सर्दी में कोई भी गरीब, कमजोर या बेसहारा व्यक्ति ठंड से बेहाल न रहे। संस्था के पदाधिकारी में शामिल हुए खलील खालिद लायक राम और पप्पू भास्कर हीरो एजेंसी के मालिक आरिफ पठान अमीन शेख कबीर रयान अकबर शेख हिम्मत पठान और भी कई समाज से भी लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


