ज्ञापन के वाद 7 दिन में होगा समाधान
भिण्ड 23दिसम्बर – सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सिर्फ भिण्ड जिला में आंगनबाड़ी केंद्र जो किराये पर चल रहे हैं उनका 7 महा से भवन भाडा रुका है इसे अधिकारियों की लापरवाही माना जाय या भ्रष्टाचार का कारण माना जाय आंगनबाड़ी केंद्रों के किराए बजट में राज्य स्तर पर कमी होती तो अन्य जिलों में भी समस्या होती लेकिन भवन भाडा की समस्या सहित 9 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन महिला वाल विकास अधिकारी को सीटू का 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिला है
ज्ञापन पर चर्चा के दौरान अधिकारी ने जानकारी दी कि दो महा का भवन भाडा दो दिन के अंदर भेज दिया जायेगा शेष अक्टूबर तक का भवन भाडा अगले 8 दिन के अंदर पंहुचा दिया जायेगा पोषण आहार भाडे के लिए 150 रुपए प्रति किवंटल की दर से भाडा दिया जायेगा इसके लिए विल सैक्टर सुपरवाइजर के माध्यम से परियोजना अधिकारी के यहा जमा करना होगा तभी पोषण परिवहन भाडे का भुगतान हो सकेगा
परियोजना में जिन आंगनबाड़ी फैक्टरों में विभाग द्वारा दी गई सिम चालू नहीं हुई है उन्हें संबंधित परियोजना अधिकारी को समस्या से अवगत कराना होगा तभी समस्या का समाधान किया जायेगा ।
सीटू प्रतिनिधि मंडल में सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन जिला महासचिव अनिल दौनेरिया जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा भवन निर्माण यूनियन के अध्यक्ष नरेश भटनागर उपस्थित रहे सोहार्द पूर्ण वातावरण में सकारात्मक चर्चा कर समस्याओं के निराकरण के लिए भविष्य में पुनः 15 दिन वाद मिलने की सहमति बनी है
सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने आगे बताया कि देश के गृहमंत्री अमित शाह की रैली में ग्वालियर चंबल संभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को सिविल ड्रेस में ले जाकर कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा
उक्त जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने दी ।


