– अटलजी जन्म शताब्दी एवं वीर बाल दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
– गोहद विधानसभा की बैठक आयोजित
- भिण्ड, 21 दिसम्बर- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की विधानसभा गोहद नगर, गोहद ग्रामीण मालनपुर, मौ मंडल अध्यक्षों से समीक्षा की और कहा कि अपनी विचारधारा के समर्थित लोगों के नाम 18 वर्ष की आयु के युवाओं महिलाओं एवं लाभार्थी हितग्राहियों के वोटर सूची में नाम जुड़वा कर अपने बुथ को मजबूत करें। यह बात उन्होंने गोहद विधानसभा क्षेत्र के शारदा मैरिज गार्डन में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी एवं वीर बाल दिवस के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने कहा कि मतदाता सूची का अभियान अति महत्वपूर्ण है, जब हम अपनी विचारधारा के व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम जुड़वा कर शामिल करेंगे तो नीचे थी वह हमें बोट करेगा और पार्टी की विचारधारा को समझेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का महत्वपूर्ण योगदान देश के विकास के लिए रहा है, जिन्होंने भारत की सुरक्षा से लेकर गांव के विकास को आगे बढ़कर अपनी जनकल्याणी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि अटलजी का व्यक्तित्व ने राजनीति को विकास का माध्यम बनाकर समाज को नई दिशा दी, अटलजी के जन्म शताब्दी वर्ष पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के बूथ केन्द्र पर संगठन आत्मक कार्यक्रमों के माध्यम से उनके जीवन पर जनता को अवगत कारण और कार्यक्रमों को गति प्रदान करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अटलजी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा द्वारा विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसके पश्चात 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर मंडल एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अटलजी के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत पखवाड़ा सप्ताह मनाया जाएगा। 24 दिसंबर को उनकी स्मृति मे मंडलों में महापुरूषों की प्रतिमा की साफ सफाई कर दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। स्थानीय निकाय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सात दिवसीय अटल स्मृति प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम एवं नीति अनुसंधान संस्थानों में सुशासन सम्मेलन भी आयोजित होगा। जिला स्तर पर कवि सम्मेलन, चित्रकला प्रतियोगिता, ग्राफिक्स एवं रील प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। संगठन द्वारा तय किए गए सभी कार्यक्रम प्रत्येक मंडल के हर बूथ तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि कार्यकर्ता और आमजन अटलजी के विचारों एवं वीर बालकों के बलिदान से प्रेरणा ले सकें।
वरिष्ठ नेता एडवोकेट अमृतपाल सिंह बघेल ने कहा कि मप्र में भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा और सुशासन के 2 वर्ष पूर्ण किए हैं, जिसमें उन्होंने हर गरीब कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंच कर आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है पार्टी कार्यकर्ता 2 वर्ष की उपलब्धियां को जनता तक ले जाकर उनको लाभ दिलाने का कार्य करें ताकि हमारी सरकार सेवा भाव से कार्य और आगे कर सके।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, जिलामंत्री राधाकृष्ण शर्मा, सुरेन्द्र सिंह छरी, रामबाबू उपाध्याय, नगर अध्यक्ष विवेक जैन, रवि शर्मा, अशोक सिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर उपस्थित थे।


