भिण्ड, 21 दिसम्बर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद के अध्यक्ष आशीष गुर्जर द्वारा गांधी पार्क पर केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलना सबसे महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी के नाम और मूल्यों को मिटाने की सुनियोजित राजनीतिक साजिश है, इस योजना में राज्यों पर हिस्सेदारी का बोझ डालकर केन्द्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। यह बदलाव केन्द्र सरकार द्वारा जनता के काम के कानूनी अधिकार को ही समाप्त करता है। भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के अधिकारों और संघीय उत्तरदायित्वों को समाप्त करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को खत्म करने की साजिश के विरुद्ध ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मेवाराम जाटव, जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, रामनारायण हिण्डोलिया, गणेशराम शर्मा, डॉ. अमर सिंह जाटव, जगदीश माहौर, संग्राम सिंह तोमर, भानूप्रताप तोमर, उमेश कांकर, बृजेन्द्र सिंह यादव, साबू खान, मुन्नी भटेले, सोनपाल यादव, केदार कौशल, सोनू भटनागर, विवेक बंसल, उमाशंकर शर्मा, उपेन्द्र यादव, रामसहाय माहौर, बालकिशन माहौर, रमजानी खान, देवव्रत चौधरी, मुरारी सिंह गुर्जर, सुमित त्रिवेदिया, केदार कौशल प्रदीप त्रिवेदिया, बंटी गुर्जर, कुलदीप सिंह गुर्जर, महेश कौशल, गौरव कोहली, कैलाश जाटव, देवेन्द्र पाठक, गौरव गुर्जर, राहुल शर्मा, पिंकी उच्चाड़िया, राजू काजी, राहुल उपाध्याय, हरनारायण कुशवाह, रिजवान खान, रविन्द्र बराड़, राजू कक्का, गजेन्द्र गुर्जर ने धरना प्रदर्शन किया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


