भिण्ड, 20 दिसम्बर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में तकनीकी खराबी होने के कारण विद्युत व्यवस्था दुरुस्त होने में करीब दस दिन का समय लगेगा।
इस संबंध में शनिवार को विद्युत अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधकों की बैठक ली और बताया कि 40 अंपायर 220 पीटीआर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण समस्या आ रही है। व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने में करीब दस दिन का समय लगेगा। बैठक में विद्युत अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधकों से कहा कि सभी लोगों से अनुरोध है कि लोड कम करें, ताकि विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रह सके। इस दौरान भरोसा दिया गया कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा। बैठक में बीआर पाराशर जनरल मैनेजर विद्युत विभाग, हरीश मेहता उप महा प्रबंधक, आदित्य यादव जेई मालनपुर आदि विद्युत अधिकारियों के अलावा विभिन्न कंपनियों के के अफसर मौजूद रहे।
Saturday, June 20
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


