– राहुल कनेरिया को थाना प्रभारी ने दिया मैन ऑफ दा मैच का खिताब
भिण्ड, 20 दिसम्बर। दबोह नगर के इंटर कॉलेज ग्राउण्ड पर चल रहे डीपीएल दबोह प्रीमियर लीग मैच के सातवां दिन पूल ए का सेमीफाइनल मैच संस्कार स्पोर्ट एकादश व सुपर किंग एकादश के बीच निर्धारित 20 ओवरों खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि बतौर किसान नेता चौधरी रमाशंकर सिंह रमा कौरव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
मैच में सुपर किंग एकादश एकादश टीम ने टॉस जीता और बैटिंग करने का निर्णय लिया। सुपर किंग एकादश ने बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 165 रन बनाए। उसके जवाब में संस्कार स्पोर्ट ने 16 ओवर में 123 रन बना पाए सुपर किंग ने मैच जीत लिया। सुपर किंग एकादश की ओर से मेन ऑफ दा मैच राहुल कनेरिया रहे, जिन्हें दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने एक बैंक चेक प्रदान किया। मंच संचालन एडवोकेट कुजबिहारी कौरव बंटी ने किया।
इस मौके पर पंकज यादव, आकाश शिवहरे, बंटी मड़या, नन्हेराजा यादव, नरेन्द्र पाल, शुभम कौरव, गोटीराम यादव, धीरेन्द्र सिंह कौरव, कॉमेंटेटर राहुल कौरव, राघवेन्द्र योगी, बृजेन्द्र झा, अर्जुन कौरव, स्कोरर नीरज यादव, पवन कुशवाह, निर्णायक नेहा कौशिक रोहतक, अंजली शर्मा पंजाब, सुमीता सिंह गुरुगांव, अमीषा दिल्ली समिति सदस्यों में कल्लू ट्रेलर, दिनेश पेंटर, करू पठान, भूपेन्द्र यादव, अभिषेक पंचाल, विशाल यादव, राहुल कनेरिया, अरुण यादव, दीपक परिहार, डॉ. बी कुमार विवेक रसेल, अर्पित खानी, सोनू दोहरे, अरबाज खान, गोलू यादव, विकास उपाध्याय, रवि कुशवाहा, अनुराग यादव, अंशुल यादव, यीशु यादव, युवराज सिंह कौरव, अनु वाल्मीकि, करू धाकड़, आलोक दुबे, साहिल रजक, राहुल परिहार, भूरे जाटव, अंशु चौधरी, नेहाल शिवहरे, राघवेन्द्र पाल, शंकर कुशवाह, प्रफुल्ल दुवे, सिया पाल, राज रजक, सलमान पठान, मलिंगा, नितेश रेड्डी, अनुपम, शैलेन्द्र राठौर उपस्थित रहे।


