भिण्ड, 20 दिसम्बर। गायत्री शक्तिपीठ गोहद के तत्वावधान में 21 दिसंबर को सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 तक कन्या किशोर कौशल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र की बालिकाओं एवं किशोरियों को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य रहेंगे। साथ ही ग्वालियर, भिण्ड एवं दतिया से अन्य अतिथिगण भी पधारेंगे। शिविर में व्यावसायिक कौशल, डिजिटल साक्षरता, आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। गायत्री शक्तिपीठ गोहद के संयोजक ने बताया कि यह शिविर युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिक जानकारी के लिए शक्तिपीठ कार्यालय से संपर्क करें।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

