भिण्ड, 18 दिसम्बर। गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह के पीछे रंगदारी को लेकर आरोपी ने युवक पर सरिया से हमला कर दिया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी रोहित पुत्र सुभाष जाटव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी पुराना घनश्याम पुरा वार्ड क्र.एक गोहद पुलिस को बताया कि गुरुवार को मैं आटो में आंगनवाड़ी का पोषण आहार लेकर वार्ड क्र.2 से बांट कर के वार्ड क्र.एक आंगनवाड़ी में जा रहा था, तभी ऑटो के सामने रामलखन शर्मा पुत्र निरंजन शर्मा निवासी ईदगाह के पीछे गोहद सरिया लेकर आया और मुझसे बोला तुझे इस रास्ते से नहीं निकलने दूंगा। मैंने कहा कि आज मुझे इस रास्ते से निकल जाने दो, फिर मैं इस रास्ते से नहीं आउंगा, इसी बात पर रामलखन शर्मा ने जाति सूचक गालियां देते हुए कहा कि यहां से नहीं निकलेगा, जब गालियां देने से मना किया तो रामलखन ने सरिया मारा जो सिर में सामने लगा एवं मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


