भिण्ड, 18 दिसम्बर। शा. महाविद्यालय की कालेज चलो अभियान के प्रथम चरण हेतु स्कूल-कॉलेज संपर्क कार्यक्रम में शा. उमावि मौ में संचालित किया। जिसमें महाविद्यालय टीम डॉ. विकास कुमार, अभिषेक शर्मा और डॉ. आरएस दांगी ने क्षेत्रांतर्गत संदीपनी उमावि मौ में जाकर कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मुख उनकी उच्च शिक्षा, उपलब्ध पाठ्यक्रम, कैरियर अवसरों एवं प्रवेश प्रक्रिया संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आओ जानें महाविद्यालय के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, प्रयोगशाला, खेल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन कराने हेतु निर्धारित तिथियों पर कॉलेज विजिट के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया अभियान में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब तथा व्हाट्सएप पर महाविद्यालय की उपलब्धियों और महाविद्यालय की विशिष्ट सुविधाओं के विषय में बताया गया। कॉलेज चलो अभियान एकीकृत डिजिटल प्रचार अभियान, कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम और नई शिक्षा की, नई दिशा अर्थात् राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख प्रावधानों-बहुविषयक शिक्षा, क्रेडिट बैंक, कौशल आधारित पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम चयन, विषय चयन आदि जानकारी विद्यार्थियों को सरल एवं व्यवहारिक रूप से उपलब्ध कराई गई। इसमें विद्यार्थियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता-शैक्षिक सहायता केन्द्र एवं राज्य द्वारा मिलती है। इसमें शासन तथा अन्य विभागों की विविध छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन योजनाओं एवं शुल्क सहायता योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जिससे छात्रों का भविष्य उज्जवल हो।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


