भिण्ड, 18 दिसम्बर। शहर के नवादा बाग निवासी अनुराग मिश्रा को अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरी महाराज और नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य की सहमति द्वारा की गई है। अपनी नियुक्ति पर अनुराग मिश्रा ने कहा है कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
नामांकन पत्र वापसी के बाद भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने
आलमपुर। नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13 में पार्षद पद के लिए कराए जा रहे उप चुनाव में गुरूवार को नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया के बाद अब केवल दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं।
उपचुनाव में पार्षद पद पर कविता राठौड़-अवधेश सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह राठौड़, संतराम मांझी एवं मिठाई लाल ने नामांकन पत्र जमा किए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान मिठाई लाल का नामांकन पत्र निरस्त हुआ है। जबकि गुरुवार को नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया के दौरान महेन्द्र सिंह राठौड़ ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब पार्षद पर केवल दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हंै, जिसमें कांग्रेस पार्टी से कविता-अवधेश सिंह राठौड़ तथा भाजपा से संतराम मांझी शामिल हंै। उप चुनाव के दौरान पार्षद पद पर इन दोनों प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।


