भिण्ड, 17 दिसम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा एवं अभिहित अधिकारी भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल एवं किरन सेंगर ने गोरमी में डेयरियों एवं दूध एकत्रित करने वाले वाहनों की सघन जांच कर दूध के नमूने लिए। फर्म गौरव डेयरी प्रो. सौरभ सिंह भदौरिया पुत्र राजेश सिंह भदौरिया की डेयरी से दूध का नमूना, राघव डेयरी प्रो. मनोज प्रजापति से दूध का नमूना एवं शिवनारायण डेयरी मौके पर उपस्थित व्यक्ति सूरज ओझा पुत्र संतोष ओझा के दुग्ध वाहन से दूध का नमूना लिया गया। उक्त नमूने जांच वास्ते भोपाल भेजे जाएंगे। सभी दुग्ध वाहन जो कि दूध एकत्रण का कार्य करते हैं उनको खाद्य रजिस्ट्रेशन एवं लाईसेंस लेना अनिवार्य है।
Saturday, June 20
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


