– मेरे घर की हालत देख श्याम कभी आकर तू बरसातों में भजन पर श्रद्धालुओं ने किया नृत्य
भिण्ड, 16 दिसम्बर। जिले में एक शाम खाटू वालें के नाम द्वितीय श्याम संकीर्तन का आयोजन पं. रामकिशोर उत्सव वाटिका में किया गया। जिसमें भिण्ड के सजल मिश्रा, कानपुर की मानवी तिवारी, ग्वालियर के ऋतिक मांझी और इटावा के हर्ष कुशवाहा ने अपनी प्रस्तुति दी।
सजल मिश्रा ने बाबा श्याम और गणेशजी महाराज का आह्वान कर अपने भजनों की शुरुआत की। उन्होंने ‘वो बुला रहा कैसे रोक लू मै तो चला खाटू धाम’ और ‘बिन मांझी के नाव खे रहा है वो नसीबों से ज्यादा दे रहा है’ जैसे भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद ऋतिक मांझी ने ‘मेरे घर की हालत देख श्याम कभी आकर तू बरसातो में’ और ‘यूं ही तो आंशु आए नहीं मेरी कुछ तो श्यामा मजबूरी है’ जैसे भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। सिंगर मानवी तिवारी ने ‘करके इशारा बुलाए गई रे बरसाने की छोरी’ जैसे भजनों से श्रोताओं को आनंदित किया अंतिम सत्र में हर्ष कुशवाहा ने ‘प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश कलयुग का राजा खाटू नरेश’ और ‘तू कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा’ जैसे भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी रविरमन प्रजापति, धर्मेन्द्र वर्मा, संगम सिंह, पिंटू, सुनील, सौरभ सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।


