– मेहगांव कस्बे की अतिक्रमण सहित विभिन्न समास्याओं को लेकर दिया जा रहा था धरना
भिण्ड, 15 दिसम्बर। तहसील में ग्राम पचैर के निवासियों और मेहगांव वासियों ने अवैध अतिक्रमण और मीट मंडी के विरोध में फुस्कान खेरा हनुमान मंदिर से सीताराम धुन लेकर शंकरदास महाराज द्वारा ग्राम वासियों को साथ लेकर मेहगांव बाजार में दाऊजी मंदिर पर अनशन पर बैठे। सोमवार को ज्ञापन देने के बाद धरना समाप्त किया गया।
शंकर दास महाराज ने बताया कि हमारी बहू बेटियां परेशान होती हैं, बाजार में कहीं भी बस स्टैंड नहीं है। महिलाएं रात को आती हैं, कहां बैठे कहां खड़ी हों। जहां मीट मंडी और दारू के अड्डे चल रहे हो और अतिक्रमण की वजह से निकलने की जगह ना हो, तो लोगा क्या करें। इसीलिए हम लोगों ने फैसला किया है कि धरने पर बैठेंगे और सरकार को दिखाएंगे कि हम लोग कैसी स्थिति में रह रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशान होते हैं। सोमवार को धरना स्थल पर फुस्कान खेरा के पुजारी कल्याण बाबा कई संतों के अलावा राघवेन्द्र बरुआ, प्रमोद चौधरी, डीपी त्यागी, उमेश बरुआ, राम प्रकाश बरुआ, टिंकू वर्मा, रिंकू वर्मा, महेश त्यागी, विपिन त्यागी, टिंकू त्यागी, हेमंत त्यागी सहित करीब एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
रामधुन को करीबन 24 घंटे बीतने के बाद करीब 3 बजे मेहगांव तहसीलदार, सीएमओ, थाना प्रभारी ने पहुंचकर चर्चा की। सीएमओ ने आंदोलनकारियों से कहा कि बाजार में अंडों के जो ठेले लगाए जाते हैं, वह नहीं लगाए जाएंगे और उनको कहीं अलग जगह दे दी जाएगी। बाजार के अंदर किसी भी मीट बेचने वाले पर लाईसेंस नहीं है, बगैर लाईसेंस की चला रहे हैं, जो गैर कानूनी है। उन्होंने बताया कि पांच लोगों पर नोटिस की कार्रवाई की गई है और कल से हम अपनी महिम चालू करेंगे। तहसीलदार ने कहा सीएमओ ने बताया कि बहुत से गांवों में भी अतिक्रमण है, वहां भी मुहिम चलाई जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।


