– निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की
भिण्ड, 15 दिसम्बर। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल आरपीएस जादौन ने शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में स्थित मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड एलके पाण्डेय, एसडीएम एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गोहद राजन बी. नाडिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


