– उपनेता प्रतिपक्ष कटारे सहित तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
भिण्ड, 15 दिसम्बर। अटरे के जनपद सदस्य सुरेन्द्र सिंह भदौरिया एवं अशोक भदौरिया के पिता वीरेन्द्र सिंह भदौरिया का गत 6 दिसंबर को निधन हो गया। उनके निधन सूचना मिलने पर मप्र विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित तमाम राजनैतिक, सामाजिक एवं गणमान्य जनों ने उनके पैतिृक गांव अंगदपुरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य बंधाया।
श्री भदौरिया के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अनिल मिश्रा, अटेर जनपद अध्यक्ष पुत्र विकास शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रिंस दुबे, पार्षद हरिकिशन हैरी, डॉ. तरुण कटारे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, पूर्व जिला महामंत्री उमेश भदौरिया, ब्रह्मदेव यादव धरई, भाजपा ने आशीष समाधिया, अटेर भाजपा से अशोक सोनी, सुखराम सरपंच तरसोखर, नीलेश सरपंच निवारी, जनपद सदस्य उदोतगढ़ रमेश भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य उमेश उर्फ गुड्डू जम्हौरा, भाजपा नेता संतोष भदौरिया मसूरी, जनपद सदस्य शिवकुमार राजौरिया, जनपद सदस्य महारा सिंह जाटव, जनपद सदस्य विश्वनाथ नरवरिया, जनपद सदस्य पुर दिनेश नरवरिया, जनपद सदस्य घिनोची भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, भाजपा नेता संतोष यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश भदौरिया उदोतपुरा, पूर्व जनपद सदस्य विजेन्द्र तोमर सिमराव, जनपदस्य कुसमार सुनील कुशवाह आदि प्रमुख हैं।


