भिण्ड, 14 दिसम्बर। मेहगांव जनपद के ग्राम पचेरा रासलदार पुरा के लोगों ने मिलकर मेहगांव में सीताराम धुन फुस्कान खेरा हनुमान मन्दिर से लाकर मेहगांव बाजार में अनशन पर बैठे। उन्होंने धुन में नारे लगाए सीताराम सीताराम मीट मण्डी हटाओ, अतिक्रमण हटाओ और बस स्टैंड स्थापित किया जाए। जितने रास्ते बंद हैं, उनको खोला जाए, हाट बाजार से लेकर पचेर तक सीमांकन कर रोड बनाई जाए, गलत तरीके से बिना नापजोख के नाले बनाए गए उनकी जांच कर कार्रवाई जाए, नाले सही तरीके से नाप कर बनाएं, यही हमारी मांग है।
इसमें मुस्कान खेड़ा मन्दिर के महंत शंकर दास महाराज, कल्याणदास महाराज सहित कई संतों के साथ राघवेन्द्र बरुआ, प्रमोद चौधरी, उमेश बरुआ, बालकृष्ण बरुआ, टिंकू बरुआ, रमेश बरुआ, दिनेश ओझा, डीपी त्यागी, टिंकू त्यागी, हेमंत त्यागी, अजय त्यागी सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने मांग रखी और कहा कि सोमवार एक बजे तक हम लोग अनशन पर रहेंगे। अगर हमारी सुनवाई नहीं होती है तो हम बीच रोड पर धरना देंगे।
Saturday, June 20
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


