भिण्ड, 14 दिसम्बर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गोहद के मौ क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के प्रभारी एडवोकेट दिलीप बौद्ध और प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिपल, जोन प्रभारी मनीष कतरौलिया, जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया, विधानसभा प्रभारी बेनीराम कुशवाह, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव कुशवाह, संजय जाटव, विधानसभा प्रभारी विश्वनाथ गोयल, रामवतार पूर्व पार्षद एवं बहुजन समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी एडवोकेट दिलीप बौद्ध ने कहा कि अब बहुजन समाज को करो या मरो की स्थिति में उतरना होगा, क्योंकि भाजपा के राज में गरीब, किसान, शोषित पीड़ित दलित, ओबीसी माइनॉरिटी और इस देश की बहन बेटियों तक की इज्जत बचाना मुश्किल हो गया है। बहुजन समाज पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता तैयार होकर इन मनुवादी पार्टियों को जड़ से उखाड़ने का काम करना है। बहुजन समाज पार्टी की सरकार ही इस देश में सच्चा लोकतंत्र होगा और संविधान सुरक्षित हाथों में होगा।
प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिपल ने कहा कि बहन मायावती का जन्मदिन हमें धूमधाम से मानना है, क्योंकि वे सामाजिक परिवर्तन की महानायक हैं। बहुजन समाज का हजारों साल का जो इतिहास अमर करके उन्होंने हुकमरान समाज बनाने का बाबा साहब का मिशन पूरा किया है। उन्होंने सभी से अपील की कि मायावती का जन्मदिन आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में मनाएं और इस दिन गरीबों मजदूरों बीमारी से ग्रस्त लोगों की मदद करने का काम बहुजन समाज पार्टी करेगी और इसके लिए हमको क्षेत्र में जाकर बढ़-चढ़कर जन सहयोग इकट्ठा करना है।
्र जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया ने भी अपनी बात रखी और उन्होंने प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाया की गोहद विधानसभा इस बार मप्र के अंदर नंबर एक पर होगी और इस विधानसभा का इतिहास फिर से विधायक बनाकर मेरे नेतृत्व में दोहराया जाएगा। हम बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देंगे और भाजपा और कांग्रेस ने बारी बारी से राज कर लिया है। अब बहुजन समाज पार्टी का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन की महानायिका मायावती ने एक बार नहीं चार-चार बार उप्र की मुख्यमंत्री बनकर महिलाओं को यह संदेश दिया और दलित समाज को भी यह संदेश दिया कि अब महिला भी इस देश चला सकती हैं। उनसे प्रेरणा लेकर हम पूरे जिले में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं और निश्चित तौर से अब गोहद विधानसभा में बदलाव होकर रहेगा। जोन प्रभारी मनीष कतरौलिया ने भी संबोधित किया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


