भिण्ड, 14 दिसम्बर। शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोला में शासन की योजनांर्तगत विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क ई-स्कूटी का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री एवं मण्डल अध्यक्ष दबोह शिवकुमार गोस्वामी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्राचार्य हरिदास चौबे ने की। सभी ने टोला हाईस्कूल की छात्रा मुस्कान विश्वकर्मा एवं छात्र अम्बरीश प्रजापति को ई स्कूटी प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर शा. उमावि टोला का स्टाफ मौजूद रहा।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री ने छात्र छात्राओं से अपने करियर पर ध्यान देकर अपना लक्ष्य पूरा करने की बात कही तो वहीं मण्डल अध्यक्ष दबोह शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि छात्र देश की नींव होते हैं, यहीं से नेता अधिकारी बनने का निर्धारण होता है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ओर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस मौके पर बतौर अध्यक्षता कर रहे हरिदास चौबे द्वारा छात्र छात्राओं के लिए मां सरस्वती की मूर्ति विद्यालय में लगवाने की घोषणा की। विद्यालय के प्राचार्य शचीन्द्र मोहन बसेड़िया ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर वीरेन्द्र भास्कर, राजकुमार सिंह राजावत, श्रीकांत दुबे, लोकेन्द्र सिंह चौहान, हरिनारायण दीक्षित, शिवसिंह शाक्य, राकेश भारद्वाज, मनीषा सहाब, दिनेश दोहरे, अवनीश द्विवेदी, श्यामाचरण उपाध्याय, बंदना परिहार, मनीष शुक्ला, सत्यम गौतम, रामलोचन त्रिपाठी, कामिनी सेन, ओमकार स्वरूप शर्मा, महिपाल यादव, राजेन्द्र चौरसिया, अर्पित त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुंवर सिंह परिहार ने किया।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


