भिण्ड, 08 दिसम्बर। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव के निर्देशन में विधानसभा लहार के इलेक्शन सुपर वाईजर कमलेश कुमार झा की अध्यक्षता में नगर दबोह के 15 मतदान केन्द्रों पर राष्ट्रीय निर्वाचन दलों द्वारा नियुक्त बीएलए की उपस्थिति में बीएलओ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 11 दिसंबर तक चलने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2025 अभियान के दौरान बीएलओ को अपने मतदान केन्द्र क्षेत्र में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की जानकारी के साथ नो मैप मतदाता चिन्हित हुए हैं। इनकी सूचियां मतदान केन्द्र वार बीएलओ द्वारा तैयार की गई है। एएसडीआर और नो मैप सूची का वाचन मतदान केन्द्र वार बीएलओ द्वारा सभी बीएलए पार्षद, गणमान्य नागरिकों सुपर वाईजर की उपस्थिति में किया गया। सभी बीएलए ने बीएलओ द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की है।
विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में कमलेश कुमार झा ने बताया कि हमारी विधानसभा ने शत प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड कर दिए गए हैं, गणना प्रपत्र को डिजिटाइज्ड करने और जानकारी संकलित करने में बीएलओ के शिक्षक,नगरीय निकाय के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, ऑपरेटर आदि ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। यह लोकतांत्रिक महोत्सव रूपी यज्ञ आप सभी की कर्तव्य रूपी आहुति से ही निर्विघ्न पूर्ण हुआ है। झा ने बताया कि जिन मतदाताओं को नो मैप केटेगरी में अभी रखा गया है, यदि यह मतदाता अपने बीएलओ को 11 दिसंबर तक अपनी स्वयं की अथवा अपने माता, पिता, दादा, दादी में से किसी एक की वर्ष 2003 की जानकारी हमारे बीएलओ को प्रदान करते हैं, तो ऐसे मतदाता जो रीवेरिफाई करके सेल्फ या प्रोजेनी केटेगरी में सबमिट करने का कार्य हमारे बीएलओ करेंगे।
Monday, April 6
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


