भिण्ड, 03 दिसम्बर। भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं वर्षगाांठ पर सूर्या रोशनी लिमिटेड मालनपुर में मप्र राज्य औद्योगिक दिवस 2025 का आयोजन 1984 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने औद्योगिक सुरक्षा की संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन धारण कर की गई। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने सुरक्षित कार्ष-प्रणाली और आपातकालीन तैयारी की औद्योगिक सुरक्षा शपथ ली। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ग्वालियर संभाग आनंद राय, उपनिदेशक विशाल शाक्य, मुख्य सहायक निदेशक राजनारायण शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि सुरक्षा केवल निर्देशों का पालन नहीं है, बल्कि निरंतर प्रयास और कार्य संस्कृति का हिस्सा होना चाहिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सल्फर डाइ ऑक्साइड गैस लीक की काल्पनिक स्थिति पर आधारित एक व्यापक मॉक ड्रिल रहा।
कर्मचारियों ने सल्फर डाइऑक्साइड किट सेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर त्वरित प्रतिक्रिया अलार्म सिस्टम एवं निकासी मार्गों का सफल उपयोग का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन से तपन कुमार बंदोपाध्याय सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मुकुल चतुर्वेदी जनरल मैनेजर एचआर, विवेक सरीन, वीरेन्द्र दहायत, संजय सिंह कुशवाह, पुरुषोत्तम लाल, कप्तान जीत पाल एवं अन्य फैक्ट्रियों के प्रबंधक ऋषिकेश सन फॉर्म, मुकेश शर्मा विक्रम बुलन, बृजभान सिंह एवं मुकेश मेवाफरोस सुप्रीम इंडस्टरीज आदि फैक्ट्री प्रबंधन उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


