भिण्ड, 03 दिसम्बर। मछण्ड इलाके के में सामाजिक समरसता, नशामुक्ति और ग्राम के सर्वांगीण विकास को लेकर ग्राम चौपाल आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और समाज सेवियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता और जागरूकता का मजबूत संदेश दिया।
चौपाल में सामाजिक समरसता एवं नशा मुक्ति आंदोलन के संयोजक संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि गांव का विकास तभी संभव है, जब समाज में नशा, जातिगत तनाव और सामाजिक विभाजन जैसी बुराइयों का पूर्ण त्याग किया जाए। ग्रामीणों को नशे की लत से होने वाले स्वास्थ्य, आर्थिक और पारिवारिक नु$कसान के बारे में विस्तार से बताया गया। युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से पूरी तरह दूर रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। समरसता चौपाल में ग्रामीणों ने एकमत होकर कहा कि गांव में किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव या वैमनस्य नहीं होने दिया जाएगा। सबने मिलकर यह संकल्प लिया कि ग्राम महावीर गंज मछण्ड को एक शांतिपूर्ण, संगठित और समरस ग्राम बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों ने गांव में मुक्ति धाम बनाने की प्रशासन से अपील की। मौके पर 15 सदस्यीय ग्राम सुधार समिति बनाई गई।
इस अवसर पर प्रभात कुशवाह, अर्जुन सिंह कुशवाह, संतोष सिंह कुशवाह, मोहर सिंह, नरेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, अरविन्द सिंह, दीपू कस्तवार, प्रतापभान कुशवाह, बाबूसिंह कुशवाह, बीरेन्द्र सिंह कुशवाह, जगत सिंह कुशवाह, लल्लूराम कुशवाह, रामकेश कस्तवार, अरविन्द कुशवाह, गेंदालाल कुशवाह, बृजेश कुशवाह, गंगाराम प्रजापति, राहुल कुशवाह, जगदीश कुशवाह, रोशन सिंह, सुनील सिंह, प्रेमबाबू कुशवाह आदि लोग उपस्थित थे।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


