भिण्ड, 03 दिसम्बर। मां अन्नपूर्णा जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिसंबर गुरुवार से मां अन्नपूर्णा लाड़ली सरकार आश्रम मुड़ियाखेरा भिण्ड में त्रिदिवसीय संगीतमय श्रीराम, कृष्ण एवं शिव कथा का आयोजित किया जाएगा। कथा का वाचन भागवताचार्य देवी संध्या करेंगी।
जानकारी के अनुसार मां अन्नपूर्णा लाड़ली सरकार आश्रम मुड़ियाखेरा निर्माण कार्य चल रहा है। अगहन मार्गशीर्ष पूर्णिमा को अन्नपूर्णा मैया का जन्म दिन के पावन अवसर पर 4 दिसंबर गुरुवार से 6 दिसंबर शनिवार तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कथा होगी। सभी भक्त जन कथा अमृत श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। कथा का लाइव प्रसारण देवी संध्या भागवताचार्य के यू ट्यूब फेसबुक पर होगा।
गेंथरी माता मन्दिर पर विशाल मेला गुरुवार को
आलमपुर के समीप स्थित गेंथरी माता मन्दिर पर 4 दिसंंबर गुरुवार को एक दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आलमपुर एवं दबोह क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होगें। गेंथरी माता मन्दिर पर लगने वाला यह मेला अंचल का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। मेला में आलमपुर, दबोह, लहार, मिहौना, भाण्डेर, सेवढ़ा, मौ, इंदरगढ़, थरेट, भगुआपुरा, समथर, कौच, जालौन, चिरगांव, उरई इत्यादि स्थानों से व्यापारी आकर विभिन्न तरह की दुकानें लगाते हैं। तो वहीं मेले में बच्चों के लिए झूले भी लगते हैं। मेले में लगी दुकानों पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग घर ग्रहस्थी का सामान खरीदते हैं।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


