भिण्ड, 30 नवम्बर। नयागांव थाना क्षेत्रांतर्गत शनिवार की सुबह ट्रैक्टर में बैठकर मजदूरी के लिए जा रहे एक युवक की ट्रैक्टर से उछलकर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी 35 वर्षीय सरनाम सिंह पुत्र रामनिवास कुशवाह रोज की तरह सुबह मजदूरी के लिए निवसाई जा रहे थे। वह ट्रैक्टर में बैठे हुए थे, लेकिन कुछ दूरी चलते ही अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर पड़े। गिरने से सरनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


