भिण्ड, 29 नवम्बर। आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को आलमपुर के ब्राह्मण समाज ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
ब्राह्मण समाज के लोग रामजानकी मंदिर पर शुक्रवार दोपहर एक बजे एकत्रित हुए और इसके बाद आईएएस संतोष वर्मा के द्वारा समाज की बेटियों पर दिए गए आपत्ति जनक बयान पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने आक्रोश जाहिर कर रामजानकी मंदिर से एक रैली के रूप में पुलिस थाना पहुंचकर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय को आवेदन दिया। जिसमें आईएएस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर सख्त कार्यवाही की मांग की। ज्ञात ही आईएएस ने ब्राह्मण समाज की बेटियों पर एक विवादित बयान दिया था, जिससे उनके खिलाफ सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज मे भारी आक्रोश व्याप्त है।
इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामकुमार त्रिपाठी ने कहा कि संतोष वर्मा द्वारा दिया गया बयान उनकी ओछी और छोटी मानसिकता को दर्शाता है। हमारी बेटियों को लेकर दिए गए बयान की संपूर्ण ब्राह्मण समाज निंदा करता है। इस दौरान प्रमोद दीबौलिया, रामनारायण दुबे, नवलकिशोर मिश्रा, रामप्रकाश पाण्डेय, श्रीराम दुबे, प्रियाशरण उपाध्याय, अभिषेक स्वामी, केशव दुबे, आनंद त्रिपाठी, अनिल चौधरी, नानू पचौरी, दिनेश मुद्गल, लखन उपाध्याय, रानू तिवारी, रोहित मिश्रा, दिनेश पाठक, नीतेश दुबे, वीरेन्द्र दीक्षित समेत लगभग आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
Saturday, June 20
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


