भिण्ड, 29 नवम्बर। कृषि उपज मण्डी आलमपुर में इस समय धान की जबरदस्त आवक हो रही है। हर रोज मण्डी में धान से भरकर सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली आ रहे है। लेकिन कृषि उपज मण्डी परिसर में पक्की सड़क न होने के कारण ट्रैक्टर ट्रालियों की आवाजाही के दौरान दिनभर धूल के गुब्बारे उड़ते हैं। जिससे कृषि उपज मण्डी के आसपास निवास करने बाले लोग तथा मण्डी के समीप दुकान रखे व्यापारी बेहद परेशान है। इसके अलावा देभई रोड पर स्थित धर्मकांटे पर धान के ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्रालियां तुलाई के लिए निकलते है। जिससे देभई रोड पर भी दिनभर धूल के गुब्बारे उड़ते है। हांलाकि इस रोड पर पानी का छिड़काव भी कराया जाता है। लेकिन कुछ समय बाद धूल का उड़ना प्रारंभ हो जाता है। देभई रोड एवं कृषि उपज मण्डी के आस-पास निवास करने बाले लोगों का कहना है। सुबह जब उनके घरों और दुकानों में साफ सफाई की जाती हैं तो भारी तादाद में धूल निकलती है। धान के ट्रैक्टर ट्रालियों से उड़ने बाली धूल से लोग बेहद परेशान हैं। यदि इस ओर जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो लोग श्वास रोग, एलर्जी सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
Friday, June 19
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


