भिण्ड, 27 नवम्बर। ब्राह्मण समाज की बेटियों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले आईएएस संतोष वर्मा का पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष भगवती प्रसाद राजौरिया के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज ने गोलंबर तिराहे पर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। साथ ही एएसआई खिलाफ एफआईआर दर्ज और पद से बर्खास्त कराने की मांग की।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को चेतवानी दी है कि अगर 3 दिन में संतोष वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष भगवती प्रसाद राजौरिया, परशुराम सेना के जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत शुक्ला, राघव शुक्ला, एडवोकेट विनय मुदगल, राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के जिला महामंत्री पुखराज भटेले, परशुराम सेना नगर अध्यक्ष सूरज शर्मा, दीपू भटेले, देवेश भार्गव, प्रणव उपाध्याय, सत्यम शर्मा, कान्हा दुवे, जय पंडित, सत्यम पंडा आदि ब्राह्मण संघ के युवा समाजसेवी उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


