भिण्ड, 22 नवम्बर। गोहद तहसील के क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति, बढ़ रही लूट, डकैती, अपहरण, दलित उत्पीड़न, हत्याओं की घटनाओं के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने अंबेडकर पार्क से रैली निकालकर गोहद थाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल महिला, पुरुष, बच्चों ने कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने, अपराधों पर रोक लगाने के लिए जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
आमसभा को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव, केन्द्रीय समिति के सदस्य जसविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बदहाल हो गई है। गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है, उसके बाद भी अपराधों पर, दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक नहीं है। सरेआम हत्याएं हो जाती हैं, मारपीट के बाद दलित नौजवान के मुंह पर पेशाब कर दी जाती है। उसके बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं। आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। स्थिति में सुधार होना चाहिए। उन्होंने एसआईआर के विषय में कहा कि यह गरीबों, अल्पसंख्यकों के वोट काटने का मिशन है। इस पर सभी को सतर्क रहना है, उन्होंने संघर्षों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
आमसभा को मकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक तिवारी ने भी संबोधित किया। उन्होंने आम जनता से आगे आने और लोकतंत्र, संविधान को बचाने के संघर्ष को आगे बढ़ने का आग्रह किया। साथ ही किसानों के जल भराव से हुए नुकसान का सर्वे कर मुआबजे की मांग भी उठाई। सभा को गोहद के पूर्व नपा अध्यक्ष पीएन माहौर, राजेश शर्मा, भूपेन्द्र सिंह गुर्जर आदि ने संबोधित किया। संचालन किसान नेता वीरेन्द्र सिंह कुशवाह ने किया। इस आंदोलन की कार्रवाई का नेतृत्व जिला सचिव ओपी बाथम, राजेन्द्र कुशवाह, गुड्डीबाई माहौर, शोभा माहौर, रसीद खान, साबिर खां, फरमान पठान, जगदीश माहौर, हरनारायण माहौर, सौरभ शर्मा, सुनील माहौर आदि ने किया।
प्रदर्शन के दौरान समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी गौतम को ज्ञापन दिया। उन्होंने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है। लेकिन प्रदर्शनकारियों की ओर से चेतावनी दी गई है कि 7 दिवस में समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आगामी दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। जिसमें बाजार बंद, सत्याग्रह, प्रदर्शन आदि कार्रवाईयां शामिल होंगी। उन्होंने आगामी दिनों में आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया है।
Saturday, August 8
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


