भिण्ड, 22 नवम्बर। आलमपुर नगर के चंदेल मोहल्ले में स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मन्दिर पर आगामी 25 नवंबर को श्रीराम विवाह का आयोजन किया जाएगा। श्रीराम जानकी विवाह समारोह के दौरान तेल, मण्डप सहित वह सभी रस्में संपन्न होंगी, जो एक विवाह समारोह में आयोजित की जाती है। श्रीराम विवाह समारोह के अवसर पर नगर में भगवान श्रीराम की भव्य बारात भी निकाली जाएगी। जो श्रीराम जानकी मन्दिर से शुरू होगी। नगर के भक्तों द्वारा इस समय श्रीराम विवाह की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। इधर नगर के लोगों सहित महिलाओं में श्रीराम विवाह को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


