भिण्ड, 21 अक्टूबर। शासन के निर्देशानुसार एवं जिले की समस्त विधानसभाओं की गौशालाओं में आज गोवर्धन पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें भिण्ड विधानसभा की ग्राम पंचायत लहरौली की संत टीकमदास गौशाला में विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में गौवर्धन पूजा पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक कुशवाह ने गोवर्धन की पूजा अर्चना की एवं गायों का पूजन किया गया तथा गौपालन के संबंध में विस्तृत उदबोधन दिया।
इस दौरान नगर परिषद अकोड़ा अध्यक्ष, पशुपालन एवं डेयरी विभाग भिण्ड से डॉ. अभिषेक यादव, आरडी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त आयोजन में स्वाबलंबी गौशाला के संबंध में चर्चा की गई एवं गौपूजन एवं पंचगव्य उत्पादों को आज की आवश्यकता माना गया। आयोजन के अंत में गौशाला में कार्य कर रहे गौ सेवकों का अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


