Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना

July 29, 2026

कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

July 29, 2026

छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, July 30
BREAKING
  • करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
  • कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
  • छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
  • आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
  • युवक फांसी पर झूला, मौत
  • उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
  • संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
  • इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » रोशनी में नहाया रहा शहर, जमकर चली आतिशबाजी

रोशनी में नहाया रहा शहर, जमकर चली आतिशबाजी

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 21, 2025
oplus_2

– जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली, घर-घर हुई लक्ष्मी-गणेश की पूजा

भिण्ड, 21 अक्टूबर। शहर में दिवाली पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पर्व पर हर घर में मां लक्ष्मी की पूजा की गई। लोगों ने दीप जलाकर अपने घर और आंगन को रोशन किया। पूरे शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ दिवाली का उल्लास छाया रहा। लोगों ने अपने घरों को दीपों, रंगीन लाइटों और रंगोली से सजाया। रात होते ही पूरे भिंड में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। रंग-बिरंगी आतिशबाजियों ने आसमान को रोशन कर दिया और शहर में दीवाली का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया। जगह-जगह बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आतिशबाजी का आनंद लेते दिखे।
जिले में सोमवार को शहर सहित ग्रामीण अंचल में भी दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में शाम को मां लक्ष्मी एवं गणेश जी का पूजन किया। वहीं व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन के बाद बही खातों का भी पूजन किया। दीपावली पूजन के बाद लोग अपने-अपने घरों में दीपक रखते हुए नजर आए, उधर सारा भिण्ड शहर दीपकों व इलैक्ट्रोनिक झालरों से जगमगा रहा था।

दीपावली रोशनी का पर्व है, यह त्योहार हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम 14 साल के बाद वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। एक अन्य मान्यता है कि दिवाली के दिन ही मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इस कारण इस दिन लक्ष्मी पूजन किया जाता है। जबकि बाल्मीकि रामायण में वर्णित है कि इस दिन भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी का विवाह हुआ था। दीवाली की शाम को उत्तम मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्य पं. कौशलेन्द्र मिश्रा के अनुसार अनुसार हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने से धन, वैभव और शुभता में वृद्धि होती है।
बच्चों ने लिया आतिशबाजी का मजा
सोमवार की शाम को दीपावली पूजन के बाद बच्चों जमकर आतिशबाजी फोड़ी। यहां बच्चों चाईनीज पटाखों की बजाय ग्रीन पटाखों का अधिक उपयोग कर आतिशबाजी का लुफ्त उठाया। इस दौरान कुछ परिवारों ने ईकोफ्रेण्डली आतिशबाजी लेकर तो कुछ लोगों ने चाइना झालरों से दूरी बनाते हुए मिट्टी के दीयों और मोमबत्तियों के साथ पर्व मनाया।
बाजारों में रही चलह-पहल
दीपावली के अवसर भिण्ड बाजार में सोमवार को दिन भर काफी चलह-पहल देखने को मिली। यहां ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से लोग दीपावली की सौदा करने पहुंचे। बाजार में लगी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, कलेण्डर, दीए, खीलें-गट्टा, मिठाई, कपड़े, ज्वैलरी, इलैक्ट्रोनिक्स, आतिशबाजी की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ रही।
मिठाइयों की दुकानों पर रही भीड़
शहर के बाजार भी इस मौके पर खास सजावट के साथ तैयार किए गए थे, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। मिठाइयों, सजावट के सामान, और पटाखों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। मिठाई की दुकानों पर विशेष रूप से मांग देखी गई, क्योंकि दिवाली के इस पावन पर्व पर मिठाइयों का आदान-प्रदान करना शुभ माना जाता है। लोगों ने अपने परिवारों, दोस्तों और पड़ोसियों के बीच मिठाइयों और उपहारों का आदान-प्रदान कर एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
घरों में सामूहिक हुई पूजा अर्चना
दिवाली पर्व समाज व परिवारों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए भिंड शहर के विभिन्न मोहल्लों में सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने मिलकर मां लक्ष्मी की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में इस दिवाली पर रोशनी, उमंग और खुशियों का ऐसा माहौल बना कि पूरा शहर रात भर जगमगाता रहा।
सोशल मीडिया बधाईयां
दीपावली के पावन अवसर पर जहां लोगों व्यक्तिगत रूप से एवं फोन पर बधाई दी, तो हीं आज के दौर में सोशल मीडिया प्रेमी कैसे पीछे रहते। सुबह से सोशल मीडिया के फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्वीटर आदि प्लेटफार्म पर बधाई संदेश को हुजूम लगा रहा।
बुधवार को होगी गोवर्धन पूजा
इस साल भी दीपावली पर असमंजस रहा। कुछ विद्वान सोमवार को दिवाली मनाने की बात कह रहे थे तो कई मंगलवार को। हालांकि अधिकतर स्थानों खासकर भिण्ड शहर और जिले में सोमवार को ही दिपोत्सव का त्योहार मनाया गया लेकिन कहीं-कहीं मंगलवार को भी दीपावली मनाई गई। आज बुधवार को गोवर्धन पूजा होगी और गुरुवार को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

Post Views: 188
Jagran Today
  • Website

Related Posts

करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना

July 29, 2026

कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

July 29, 2026

छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

July 28, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

July 28, 2026

युवक फांसी पर झूला, मौत

July 28, 2026

उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर

July 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना

July 29, 2026

कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

July 29, 2026

छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

July 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
596765
Views Today : 2115
Who's Online : 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.