लहार/भिण्ड। लहार अनुभाग के असवार क्षेत्र के ग्राम सिकरी में टीकाकरण होने पर भी नियंत्रण में नहीं हो रहा है। पशुओं में गलघोटू रोग से हर 2 दिन के बाद एक भैंस की मौत हो रही है। आज दो भैंसों की मौत हुई। इसकी सूचना पशु चिकित्सा विभाग को किसानों ने दी। मगर कोई डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा, ना ही सही उपचार मिल रहा है। लोग मजबूर होकर प्राइवेट चिकित्सकों से करा रहे हैं और उपचार के दौरान हजारों रुपए दे रहे हैं। एक पशु का उपचार दो से तीन हजार तक पड़ता है, ऐसी स्थिति में गरीब किसानों का हाल बेहाल है और लगातार पिछले एक माह से करीब 18 भैंसों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस रोग के नियंत्रण हेतु व्यवहार द्वारा कुछ उपाय किया जाए, ताकि यह रोग नियंत्रण में हो सके और पशुओं की जान बचाई जा सके।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


