नई दिल्ली, 15 अप्रैल। दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में शादी से कुछ दिन पहले ही 21 साल की युवती पर एसिड अटैक की घटना हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़ंकप मच गया है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के इंदिरा विहार इलाके में एसिड अटैक में झुलसी 21 साल की युवती की हालत गंभीर बनी हुई हैं। युवती को गुरुतेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती की 19 अप्रैल को ही शादी होने वाली थी। पुलिस ने इस मामले में 26 साल की महिला को गिरफ़्तार किया गया हैं। आरोप है महिला का युवती के होने वाले दूल्हे से प्रेम संबंध था।
पुलिस के मुताबिक 14 अप्रैल को गोकुलपुरी थाने में युवती पर तेज़ाब से हमला किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो परिजन उसे जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जाँच आगे बढ़ाई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और सबूत इकट्ठा किए। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित युवती की शादी रविवार, 19 अप्रैल को होनी थी। बताया जा रहा है कि जिस युवक से उसकी शादी होने वाली थी, उसे आरोपी महिला का प्रेम प्रसंग था और वो इस शादी को रोकना चाहती थी। इसलिए उसने ये ख़ौफ़नाक कदम उठाया।
Post Views: 10


