भिण्ड, 03 अप्रैल। दंदरौआ धाम में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल दंगल आयोजन किया गया। दंगल में तीन बड़ी और 50 छोटी कुश्तियां हुई। दंगल में 21 हजार इनामी राशि की कुश्ती बरा के पार्थ पहलवान और नोएडा के गोलू पहलवान के बीच हुई। छह मिनट तक चली कुश्ती अंत में बराबरी पर छूटी। वहीं 31 हजार इनामी राशि के लिए पहलवान सूरज बरा और पहलवान कौशल ग्वालियर के हुई। सात मिनट तक चली यह कुश्ती भी बराबरी की रही। 51 हजार इनामी राशि की कुश्ती के बीच हुई। नोएडा के अंकित पहलवान ने भगवासी के गौरव पहलवान दस मिनट तक चली यह कुश्ती भी अंत में अंकित पहलवान को विजयी घोषित किया गया।
इस दंगल प्रतियोगिता के रेफरी बृजेश शर्मा, संजय राणा, नवल सिंह परमार एवं रामकुमार रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में जीते पहलवानों को दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज ने नगद पुरस्कार दिया। इस अवसर पर महंत रामदास महाराज, महंत कालीदास महाराज, दर्शन सिंह सरपंच, रामबरन पुजारी,जलज त्रिपाठी, बलवीर सिंह गुर्जर, कल्यान सिंह गुर्जर, भागीरथ सिंह गुर्जर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
दंदरौआ धाम में विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को
दंदरौआ धाम में महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज के सानिध्य में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा अगला विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा विवाह पंजीयन किए जा रहे हैं।
Tuesday, April 7
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


