-आध्यात्मिक कवि सम्मेलन का आयोजन 31 की शाम होगा
भिण्ड, 29 मार्च। जनपद भिण्ड के ग्राम बबेड़ी के हनुमान मन्दिर पर कथा वाचक देवेन्द्र चौहान रामायणी के सानिध्य में आयोजित त्रिदिवसीय हनुमत कथा में 31 मार्च मंगलवार से 2 अप्रैल गुरुवार तक दोपहर एक बजे से शाम 5 तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम संयोजक बृजेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रथम दिन शाम 8 बजे से 11 बजे तक आध्यात्मिक कवि सम्मेलन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कवि स मेलन में अंजुम मनोहर, प्रदीप वाजपेई युवराज, डॉ. गजेन्द्र सिंह परमार, शिवराम सिंह शलभ, राधा तोमर, डॉ. शशिबाला राजपूत को काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया है। ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में अधिकाधिक सं या में उपस्थित होने का विशेष आग्रह किया गया है।
चल समारोह का आयोजन 11 अप्रैल को
भिण्ड। महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल दोपहर 2 बजे भिण्ड शहर में चल समारोह निकाला जाएगा। आम सभा का आयोजन बीटीआई रोड स्थित सौगात रिसोर्ट में होगा। इस मौके पर केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री जीतनराम मांझी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, सुनील कुशवाह, मनोज कुशवाह मौजूद रहेंगे। वहीं चल समारोह ग्वालियर से चलकर मालनपुर, गोहद, मेहगांव होते हुए भिण्ड शहर में पहुंचेगा।

