भिण्ड, 25 मार्च। पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयीन शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिन्ह श्रीफल देकर सम्मानित किया गया एवं पुरुष्कार वितरित किए गए।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 61वे जन्म दिवस को छात्राओं और शिक्षकों द्वारा केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज दंदरौआ धाम मौजद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नप प्रतिनिधि सज्ज्न सिंह यादव ने की। विशिष्ट अतिथि बीईओ गोहद श्याम किशोर भारद्वाज, संस्था प्राचार्य एमएल वर्मा, प्राचार्य मेहगांव केएल खेस, मंडल अध्यक्ष भाजपा मौ रामख्त्यार सिंह गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता फरेन्द्र सिंह सिकरवार, पार्षद सुल्तान सिंह मौर्य, लालूसिंह यादव मिंटू, विष्णु तिवारी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, इंदर सिंह राणा, दिनेश भटेले, नरेश यादव, सतपाल सिंह यादव, परेड कमाण्डर मेहबूब खान, शैलेन्द्र मिश्रा, अरविन्द तोमर, संतोष कुमार सोनी सहित कई लोगों ने भाग लिया। मंच संचालन शकील खान ने किया।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


