– विक्रम वूलन के श्रमिकों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भिण्ड, 25 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर विक्रम बूलन के श्रमिकों ने श्रम पदाधिकारी नम्रता सोनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात रहे कि श्रमिकों का वेतन अप्रैल 2024 में रिवाइज हुआ था, प्रकरण हाईकोर्ट में चला गया और टेक्सटाइल का मामला विचाराधीन चलता रहा तथा 18 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट ने रोक हटा दी, इसके बाद भी सरकार टेक्सटाइल मिल मालिकों के दबाव में आदेश जारी करने को तैयार नहीं है।
टेक्सटाइल यूनियन के नेता सामंत सिंह तोमर ने कहा कि मप्र में 20 लाख टेक्सटाइल मजदूर हैं, जिनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, एक ही प्रदेश में दो-दो श्रम कानून लागू किया जा रहे हैं, हम लोग ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हैं कि शीघ्र से शीघ्र हम लोगों का 2 साल का वेतन एरियर सहित भुगतान कराया जाए, अन्यथा हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मालनपुर क्षेत्र में एरिया का भुगतान श्रम विभाग की लापरवाही के कारण सभी कारखाने में नहीं हो सका है।
सूर्या रोशनी के जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सूर्या कंपनी में एरियर का भुगतान किस्तों में देने का वादा किया था, लेकिन दो-तीन माह के एरियल की एक किस्त अभी भी बांकी है, बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन लगभग 67 कारखाने में लागू किया जा चुका है। विक्रम बूलन, मार्बल, एसआरएफ को छोड़कर तो हम लोगों के साथ ही क्यों सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस मौके पर नरेन्द्र बाथम, रंजीत निरंजन, सामंत प्रताप सिंह तोमर, वासुदेव पाल, रमाकांत त्यागी, मनोज सिंह, उमेश वर्मा, रवि रावत, धर्मेन्द्र कुशवाहा, यशवंत सिंह पाल, वीरसिंह निराला, राजकिशोर मिश्रा, कालीचरण सिंह, ओमप्रकाश, जितेन्द्र सिंह आदि श्रमिक उपस्थित थे।


