भिण्ड, 24 मार्च.मनीष दुबे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं कर्मठ कार्यकर्ता देवेन्द्र सिंह निगम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेहगांव का अध्यक्ष नियुक्त किया है, इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र निगम ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठन की मजबूती के लिए संगठनात्मक अनुशासन के तहत कार्य करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे देवेन्द्र निगम के मनोनयन पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मेहगांव ब्लॉक में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


