भिण्ड, 23 मार्च। विकास खण्ड लहार की नवांकुर संस्था अवध समाजसेवा समिति चढ़रौआ दबोह सेक्टर नं.चार, मां रणकौशला देवी अमाहा एवं मप्र जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बाराही देवी गेंथरी माता मन्दिर पर प्राचीन जल स्त्रोत कुंआ का पूजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीताराम दास महाराज मौजूद रहे।
संस्था प्रमुख रणवीर सिंह कौरव ने जल संरक्षण विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को पीने के पानी के लिए आरओ जैसे विकल्प को नहीं चुनना, बल्कि हमें हमारे पूर्वजों द्वारा निर्मित कुंओं का उपयोग करना है। जिससे हमारे पूर्वजों की निशानी रहेगी और हम स्वस्थ रहेंगे। हम और आप को यह भी ध्यान रखना होगा कि पानी की बर्बादी न हो क्योंकि आने वाले समय में हमें पानी की बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसलिए हम सभी को जल संरक्षण पर ध्यान देना है और जल संरक्षण के लिए कार्य करना है।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


