भिण्ड, 23 मार्च। आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर ब्रह्मा कुमारीज मालनपुर परिसर में लगाया गया है। जिसमें विद्यार्थियों को देश सेवा एवं अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए ओजस्वी विचार अनुभवी वक्ताओं ने रखे। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने आए हुए सभी मेहमानों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। तत्पश्चात शिविर को संचालित कर रहे प्रो. नरेन्द्र सर ने सभी का स्वागत शब्दों द्वारा किया।
उन्होंने कहा कि हमारा शिविर लगाने का लक्ष्य यही है कि हम विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बना सकें और राष्ट्रहित में उनकी विशेषताओं को लगाया जा सके, उनके अंदर जनहित की ऊर्जा को भर सके। आईटीएम के प्रोफेसर डॉ. साहिद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सिर्फ अपने बारे में नहीं बल्कि दूसरों के हित की भी सोचना चाहिए। जैसा कर्म हम करेंगे हमें देख दूसरे भी करेंगे।
कार्यक्रम अधिकारी ग्वालियर चंबल संभाग डॉ. हरिशंकर कंसना ने कहा कि हमने हमेशा हर अच्छे कार्य की शुरुआत स्वयं की है, जैसे यदि जब रेड लाइट होती है तो अपनी गाड़ी रोकी तो मैंने देखा मुझे देखकर और भी कई लोगों ने रोकी और यदि मैं एक गलत कार्य करता हूं, मुझे देखकर और भी गलत कर सकते हैं। इसलिए मुझे कभी गलत कार्य नहीं करना है।
ब्रह्माकुमारीज मालनपुर संस्थान की संचालिका ज्योति बहन ने अपने जीवन के अनुभव साझा किया और बताया कि हमें अपने चरित्र को बचाकर रखना है। धन गया तो कुछ नहीं गया, स्वास्थ्य गया तो कुछ गया, लेकिन चरित्र गया तो सब कुछ गया। इसके लिए परमात्मा को साथ लेकर चलना है। डॉ. दीपेश भारद्वाज ने कार्यक्रम हेतु अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि शिविर में सभी को सफलता मिले तथा भविष्य में भी नाम उज्जवल करें। अंत में आईटीएम सीएलजी डीएसडब्ल्यू डॉ. नितिन दीक्षित ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, ब्रह्माकुमारी संस्थान का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में अर्चना मैडम और विद्यार्थी उपस्थित थे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


