जनसमस्याओं को लेकर धरने पर बैठे लहार विधायक, सौंपा ज्ञापन
भिण्ड, 22 मार्च। लहार नगर के भाटन ताल मेला मैदान पर डेढ़ वर्ष से अधिक समय से अजजा के चल रहे धरने व क्षेत्रीय किसानों की बिजली समस्या एवं रेत समस्या को लेकर लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू धरने पर बैठ गए हैं।
उन्होंने कहा कि धरने पर बैठना हमारा शासन के खिलाफ नहीं है, लेकिन जनता की जायज मांगों को लेकर के मुझे धरने पर बैठना पड़ा सरकारी दफ्तर में बैठे कर्मचारी सही तरीके से कार्य नहीं कर रहे हैं। किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने धरने पर बैठे अनुसूचित जनजाति के सदस्यों से कहा कि पूर्व मंत्री की कोठी के रास्ते को लेकर यह धरना चल रहा है, इसका मैं समर्थन कर रहा हूं कि वह जायज है। कोर्ट के फैसले में भी रास्ता खोलने का आदेश दिया जा चुका है, फिर भी अभी तक रास्ता नहीं खोला गया, भिण्ड कलेक्टर सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने इस मुद्दे के अलावा लहार क्षेत्र की विद्युत मंडल की उप महाप्रबंधक के तानाशाही पूर्ण तरीके को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा है कि यह अधिकारी अपने कर्मचारियों से किसानों से अवैध वसूली करवा रही हैं, किसानों पर मनमानी तरीके से बिल भेजे जा रहे हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, नए ट्रांसफार्मर रखवाने एवं कनेक्शन के नाम पर ठेकेदारों के माध्यम से लंबी रिश्वत ली जा रही है, तब कहीं जाकर ट्रांसफार्मर पास किए जाते हैं और कनेक्शन दिया जाता है, इसी तरह कई किसानों के पास अनाव-शनाप मनगढ़न्त तरीके की बिल भेज दिए जाते हैं और किसानों को धमका कर वसूली कराई जाती है, जबरदस्ती कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं ट्रांसफार्मर उठाया जा रहे हैं, इससे जनता परेशान हो रही है। इसके अलावा समूचे जिले में रेत उत्खनन चल रहा है, मगर जिले में बैठे अधिकारियों द्वारा लहर में अभी भी रेत का कारोबार बंद पड़ा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी सही तरीके से काम नहीं करेंगे स्वस्थ नहीं है। उन्होंने जिला कलेक्टर पर भी सही तरीके से कामना न करने का आरोप लगाया है और कहा कि अधिकारियों द्वारा भाजपा के लोगों को और जनता को परेशान किया जा रहा है, इसी बात को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों द्वारा शासन द्वारा संचालित योजनाएं गांव की गरीब जनता द्वारा नहीं पहुंचाई जा रही है। यह बात शासन तक पहुंचाई जाएगी।
इस धरना प्रदर्शन के दौरान हजारों किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कई किसानों ने अपनी समस्याएं खासकर बिजली विभाग की समस्याएं विधायक को आवेदन देकर बताईं और उन्होंने आश्वासन दिया कि हर संभव मदद की जाएगी। किसी भी किसान को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ना ही अधिकारियों की तानाशाही चलेगी। अपने भाषण के दौरान भाजपा लहार विधायक अम्बरीश शर्मा ने कहा कि विगत दो साल में मुझे बदनाम करने की अनगिनत साजिश रची गईं अनगिनत अफवाहें उड़ाईं गईं पर साँच को आंच नही लगती आप सब के आशीर्वाद से सारे मंसूबे नाकाम साबित हुए । भाषण के दौरान विधायक शर्मा ने दौरान कहा की राक्षस रूपी कॉंग्रेस विधाय को हराने का लहार की जनता ने मुझे अवसर दिया अब मेरी कोई अन्य महत्वकांक्षा नही रही है ।
प्रशासन और पूर्व के कलेक्टर ने मुझे अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : डॉ. गोविन्द सिंह
वहीं मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं लहार के पूर्व विधायक डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि प्रशासन और पूर्व के कलेक्टर ने मुझे अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हमारे पास इसके प्रमाण हैं कि किस तरह गलत नाप-तोल कराई गई और रिपोर्ट बदलवाई गई। मैं जिला प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि वे निष्पक्ष रूप से जांच कर लें, मकान तोड़ने की कोई जरूरत नहीं होगी। हम गांधीवादी लोग हैं और हिंसा में विश्वास नहीं करते। यह मकान मेरे या मेरे बेटे के नाम पर भी नहीं है, बल्कि मेरे भाई के नाम पर है। मैं शासन और प्रशासन से कहता हूं कि यदि यह जमीन शासकीय है, तो वे मुझे सिर्फ दस्तावेज दिखा दें, मैं खुद ही उसे एक मिनट में हटा लूंगा। मुझे प्रशासन के नोटिस या बुलडोजर की जरूरत नहीं है, अगर अतिक्रमण सिद्ध होता है तो मैं 24 घण्टे के अंदर उसे खुद साफ कर दूंगा।


