भिण्ड, 22 मार्च। अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से संघ लोकसेवा आयोग यूपीएससी की परीक्षा में देश मे 95वीं रैंक में उत्तीर्ण कर आईएएस बनने के बाद जब हस्सान खान पहली बार नगर दबोह पहुंचे तो नगरवासियों ने उनका पलक-पांवड़े बिछाकर स्वागत किया। हर कोई अपने उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर दिखा। स्थानीय झण्डा चौक पर हस्सान खान के रिस्तेदारों ने जन समुदाय के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
नगर की सीमा में प्रवेश करते ही युवाओं के हुजूम ने आतिशबाजी के साथ उनकी अगवानी की। विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों ने साफा बांधकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। खुली जीप में सवार होकर निकले हस्सान खान ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्त्रोत एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर देश की सर्वोच्च सेवा तक पहुंचने का यह सफर स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। स्वागत समारोह के दौरान हस्सान खान भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
बता दें कि हस्सान खान मूलत: उरई जिला जालौन उप्र के निवासी हैं, इन्हें पहली बार आईएएस की परीक्षा में 600 के ऊपर रैंक मिली थी और वह रेलवे में सर्विस करने लगे। दुबारा परीक्षा में इन्होंने 95वीं रेंक मिली। कहते है कि व्यक्ति कोई कार्य को ठान लेता है तो सफलता कदम चूमती है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यदि आप ईमानदारी से मेहनत करें और अपने लक्ष्य पर अडिग रहें, तो संसाधनों की कमी कभी बाधा नही होती है।
बता दें कि हस्सान खान पूर्व मण्डी सचिव अजीज खान के नाती हैं। इस अवसर पर दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा, बल्लू बकील, रमा कौरव, रूपनारायण खटीक, पार्षद लालता कुशवाह, संजीव यादव, धर्मसिंह यादव, राजा यादव, रामलखन शर्मा, मुजीव खान, रियाज खान, उस्मान खान, सोयव खान के साथ नगर के गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और तमाम ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


