भिण्ड, 20 मार्च। पार्श्वनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर गोहद नगर में भव्य एवं पवित्र घटयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। घटयात्रा में सौभाग्यवती महिलाएं एवं छप्पन कुमारी, अष्ट कुमारी आदि पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश (घट) रखकर चल रही थीं, जो वेदी शुद्धि हेतु मंत्रित जल लाने का प्रतीक है।
यात्रा गोहद चौराहा के धर्म नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर से स्टेशन रोड, गोहद रोड के प्रमुख मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल काशी नगरी बनारस महर्षि अरविन्द महाविद्यालय तक पहुंची। इस दौरान इन्द्र-इन्द्राणी, तीर्थंकर के माता-पिता के रूप में सुसज्जित पात्र आकर्षण का केन्द्र बने रहे। गाजे-बाजे, जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय और मंगलमय हो गया। श्रद्धालु जय जिनेन्द्र के जयघोष करते हुए यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह घटयात्रा अमंगल को मंगल में परिवर्तित करने एवं विघ्न-बाधाओं को दूर करने का संदेश देती है।
घटयात्रा के साथ ही धर्मध्वजा का भी विधिवत पूजन कर ध्वजारोहण किया गया, जिससे पंचकल्याणक महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में समाज के महिला, पुरुष, युवाओं सहित सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इस दौरान ध्वजा रोहण, मंडप शुद्धि, पंडाल शुद्धि, पात्र शुद्धि, पूजन विधान, याग मंडल विधान आदि क्रियाएं संपन्न कराई गईं तथा ग्वालियर रोड स्थित श्रद्धालु के घर से हाथी, घोड़ा, बग्घी एवं बैण्ड बाजों के साथ आरती लेकर पहुंचे और भगवान की भक्ति के साथ आरती की एवं अष्ट कुमारियों ने भगवान की माता की सेवा की, इसी दौरान माता को सोलह स्वप्न दिखाई दिए। जिनका शंका समाधान किया गया तथा कुबेर इन्द्र द्वारा रत्नों की वर्षा की गई।
गोहद में धर्मनिरपेक्षता का अदभुत उदाहरण
पंच कल्याण एवं गजरथ महोत्सव के अवसर पर गोहद चौराहा स्टेशन रोड से आरंभ हुई घटयात्रा बनारस धाम बने महर्षि अरविंद महाविद्यालय पहुंची। यात्रा में विभिन्न प्रदेशों की सभ्यता संस्कृति की झलक देखने को मिली। यह कार्यक्रम जैन धर्म से जुड़ा है, लेकिन गोहद नगर ने अपनी पहचान कायम रखते हुए यात्रा में शामिल लोगों का पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। स्वागत करने वालो में धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, विवेक जैन, विकास जैन, प्रमोद कामत, सतेन्द्र जैन, पारस सिंघई, भास्कर जैन, पवन जैन आदि शामिल हैं।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


