– फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
भिण्ड, 20 मार्च। मप्र सरकार के आनंद के आयाम कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए नगर परिषद मालनपुर के कर्मचारी सैय्यद अफज़ोन अली ने आनंद उत्सव 2026 अंतर्गत आयोजित फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने मप्र स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा भोपाल में सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें 25 हजार की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। यह उपलब्धि नगर परिषद मालनपुर के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर परिषद अध्यक्ष रायश्री मुकेश किरार एवं सीएमओ सैयद रेहान अली जैदी ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी। मप्र सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों जैसे कि योग, नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को आनंद और सुख की भावना से जोड़ना है।


